google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ किया छापेमारी

पटना जिला संवाददाता वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बेऊर थाना अंतर्गत अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग व पटना जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। जिसमे पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी, फुलवारी शरीफ एसडीपीओ, पटना जिला खनन पदाधिकारी व सभी खान निरीक्षक, एवं बेऊर थानाध्यक्ष समिल्लित थे। जांच के क्रम में बेऊर थाना अंतर्गत 70 फीट एवम बेऊर मोर के समीप बालु लदे ट्रैक्टर्स की जांच की गई जिसमे रोड के किनारे बालु मंडी बनाकर अवैध रूप से बालू की बिक्री करते पाया गया । जिसके आलोक में मंडी में लगे सभी 09 ट्रैक्टरो को ट्रॉली सहित जप्त करते हुए संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध बेऊर थाना के प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही 1 व्यक्ति को उक्त कार्य में समिल्लित होने के कारण गिरफ्तार भी किया गया। सभी 09 ट्रैक्टरो पर बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निवारण, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली के तहत कुल 10.5 लाख रुपए जुर्माना लगाई गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)