समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के महादेव स्थान, शिव कॉलनी धनखेती मुहल्ला निवासी मनोज यादव के 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार को दोस्तो ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या की घटना चौक थाना के कचौड़ी गली नारायणी स्कूल के पास हुई है। पिटाई से जख्मी हुए अमर को उपचार के लिए दोस्त ही बाइक से लेकर एनएमसीएच आया था। जहा भर्ती करा कर दोस्त फरार हो गये है। डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने बताया कि जख्मी अमर के बाइक से ले जाने का सीसीटी फुटेज मिलने और मेहंदीगंज थाना पर परिवार की ओर से संपर्क करने के बाद उनके नेतृत्व मे मेहंदीगंज थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा के नेतृत्व मे छापेमारी कर तीन चार दोस्त को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि अमर को शाम में ही दोस्तों ने फोन कर बुलाया था। रात करीब 9 बजे परिवार को सूचना मिली कि अमर को उसके साथियों ने मिलकर जमकर पीटा है। अमर को गंभीर हालत में एनएमसीएच ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने बताया कि अमर पढ़ाई के साथ साथ ऑटो चलाकर परिवार की मदद करता था। फिलहाल पुलिस पकड़े गये संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



