google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में ई रिक्शा चुराकर भाग रहे चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पिटाई

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के कोतवाली थाना इलाके के अदालतगंज पोखरा के समीप रविवार की देर रात ई रिक्शा चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि उसके तीन साथी फरार होने में सफल रहे। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अदालतगंज निवासी दीना सहनी अभियंता भवन के समीप अपनी ई रिक्शा को सड़क पर खड़ाकर घर चला गया। वह खाना खाने के बाद आराम कर रहा था उसी समय उसकी बेटी ने रोते हुए बताया कि कोई उसका ई रिक्शा लेकर भाग रहा है। दीना ने शोर मचाते हुए दौड़ा तो मुहल्ले के लोगों ने ई रिक्शा को घेर लिया। इसके देख उस पर बैठे तीन बदमाश फरार हो गए। जबकि लोगों ने ई रिक्शा चला रहे बदमाश नीरज कुमार को पकड़ लिया। नीरज शास्त्री नगर थाना इलाके के शिवपुरी का रहने वाला है। लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।
वही आरोपी नीरज ने बताया कि अदालतगंज में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर स्मैक पिया था। उसके बाद मास्टर चाबी से ई रिक्शा को चालू कर भाग रहा था। आरोपित ने अपने तीनों साथियों का भी नाम बताया है। पुलिस ने उसके पास से मास्टर चाबी भी बरामद की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)