google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीस कमेटी की बैठक में बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर

समाज जागरण

मीरजापुर /थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अनेग सिंह ने की।
उप जिलाधिकारी अनेग सिंह ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर कुर्बानी का कार्य सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किया जाएगा तथा कुर्बानी के बाद खून आदि घर के बाहर दिखाई नहीं देना चाहिए, जिससे कि अन्य किसी पड़ोसी को परेशानी न हो। उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।


बैठक में चौकीदारों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही कर्बला स्थलों पर गांव के चौकीदारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


क्षेत्राधिकारी शिखा भारती ने चौकीदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग गांव की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के सहयोगी हैं। क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंचाते रहें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान, साइबर कैफे संचालक, सहज जन सेवा केंद्र संचालक, चौकीदार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,रविशंकर सिंह ग्राम प्रधान नदिहार, रमेश प्रधान ददरा , जितेन्द्र कुमार सिंह, सतीश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)