google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुहर्रम को लेकर पियरपुरा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पटना जिले के पियरपुरा थाने में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पियरपुरा थानाध्यक्ष पूजा राठी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पूजा राठी ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार खुशियों का पैगाम लेकर आता है। उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से अपील की कि सभी लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। थानाध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

साथ ही, शांति व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी किसी अप्रिय घटना की आशंका महसूस हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णकांत यादव, संतोष कुमार, पूर्व मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया पति बिनोद कुमार, पत्रकार वेद प्रकाश, पंकज कुमार, नीतीश कुमार, कंचन यादव, सहजानंद यादव, सुधीर कुमार, अरुण कुमार व मनमोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)