समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी आयर वाराणसी की स्नातकोत्तर (प्राचीन इतिहास) की छात्रा प्रिया पटेल के बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा – 2026-28 में प्रदेश में चतुर्थ स्थान (341.99 अंक) हासिल करने पर महाविद्यालय के उप-प्रबंधक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
उप-प्रबंधक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि ये महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे महाविद्यालय की छात्राएं प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैंl उन्होंने कहा कि प्रिया पटेल अगर महाविद्यालय से बी.एड. में प्रवेश लेती हैं तो उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च महाविद्यालय (सरस्वती ट्रस्ट) वहन करेगी l
प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने प्रिया पटेल की उपलब्धि को सराहते हुए उनके मंगल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी समय – समय पर अकादमिक और खेल के माध्यम से देश और प्रदेश स्तर पर महाविद्यालय का नाम रौशन करते रहे हैं और भविष्य में ऐसे और भी मेधावी विद्यार्थियों को वैश्विक और देश-प्रदेश के पटल पर लाने के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है l
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक/प्राध्यापिका उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



