समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों तथा संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उन्होंने निर्देश दिया कि डीजे, जुलूस एवं होलिका दहन जैसे कार्यक्रम प्रशासन द्वारा निर्धारित समय और नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। अवैध शराब की बिक्री, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, रांग साइड वाहन चलाने तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में वाहन चलाने और नाबालिगों को वाहन चलाने देने पर भी कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान रामनारायण पांडेय, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, अफसर अहमद, मनमोहन यादव, राजन जायसवाल, रामआसरे, अंकित कुमार गंगासागर, हरगोविंद रोशन इत्यादि ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे। सभी ने मिलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



