ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुला है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच)।
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) 10वीं/मैट्रिक पास (कुल 45 प्रतिशत अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य)। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) है, उन्हें चालक पद के लिए वरीयता दी जाएगी। अग्निवीर (तकनीकी) 10$2/इंटरमीडिएट (विज्ञान संकाय – भौतिकी, रसायन, गणित और अंग्रेजी) में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिलाधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है, इस वर्ष भी अधिक से अधिक युवा देश सेवा के इस गौरवशाली मार्ग को चुनें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



