google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर मे बंदे भारत ट्रेन की ठहराव के लिए लोगों ने किया मांग

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 15 सितम्बर 2024 दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर ने विज्ञप्ति जारी कर 21893/21894 टाटानगर पटना टाटानगर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन करने को घोषणा किया है यह ट्रेन रविवार 22 सितंबर से 5.30 बजे टाटानगर से चलकर बरकाकाना, डाल्टनगंज गढ़वा रोड सोननगर गया होते हुए पटना 15.55 बजे आएगी एवम गाड़ी संख्या 21894 पटना से 13.20 बजे चलकर 23.55 बजे टाटानगर पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन प्रत्येक रविवार को टाटानगर से और सोमवार को पटना से किया जायेगा। नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक पौलुष हेंब्रम ने बताया कि बंदे भारत ट्रेन सोननगर गढ़वा रोड रेलखंड के नवीनगर रेलवे स्टेशन होकर अप और डाउन से गुजरेगी लेकिन ट्रेन का ठहराव नबीनगर रोड स्टेशन पर नहीं है बल्कि ट्रेन का ठहराव सोन नगर मे दिया गया है।वही नबीनगर के नागरिकों ने बंदे भारत ट्रेन का ठहराव नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन पर किए जाने की मांग रेल मंत्री और रेलवे के अधिकारियों से किया है ।लोगो द्वारा ट्रेन की ठहराव की मांग करते हुए कहा गया है कि नबीनगर मे दो बड़ी बिजली परियोजना है जिसमे अधिकारियों और कर्मचारियों का हमेशा आना जाना होता है साथ ही इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन की रूट पर यात्रा करते है।नबीनगर मे ट्रेन की ठहराव होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी साथ ही रेलवे के राजस्व मे भी वृद्धि होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)