google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डाला नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में विकास कार्य धीमी गति को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 09 में स्थित नगर पंचायत कार्यालय के इलाके में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर लोगों में नाराजगी, आखिर क्यों चल रही है सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई सभासद प्रतिनिधि/डाला नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने जिम्मेदारों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि नव सृजित नगर पंचायत डाला बाजार का गठन हुए 5 वर्ष पूर्ण होने को है इन गत 5 वर्षों में नगरी सेवाओं एवं सुविधाओं आदि विकास कार्यों को बहाल रखने के लिए नगर पंचायत की प्रशासनिक टीम द्वारा करीब ढाई वर्ष तक संचालित किया गया जिसमें नगर की विकास गति बढ़ती हुई दिखी। नगर पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद से गत करीब ढाई वर्ष से अब तक नगर पंचायत की अध्यक्षा व नगर के अधिशासी अधिकारी के देखरेख में बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित दिए गए नगर के विकास से संबंधित प्रस्ताव के कार्यों की गति धीमी हो गई चुनाव के बाद से ही विकास की गति बढ़ने के बजाय धीमी हो जाने से स्थानियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। बताते चलें कि वार्ड नंबर 9 में नगर पंचायत का कार्यालय स्थित है जिसकी सभासद दीक्षा पटेल ने बताया कि हमारे वार्ड के रहवासियों सहित स्थानीय लोगों को नगर पंचायत कार्यालय व हाईवे मुख्य मार्ग तक आने जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है जिसके लिए सड़क व नाली निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है और नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट व बने हुए नाली को कवर्ड करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है । वार्ड नंबर 9 के सभासद प्रतिनिधि/डाला नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने आरोप लगाया कि करीब ढाई वर्ष बीतने को है 9 वार्ड की सभासद द्वारा सड़क नाली निर्माण आदि कई प्रस्ताव दिए गए पर किसी प्रस्ताव पर कोई कार्य नहीं हो रहा है नगर पंचायत कार्यालय के ठीक बगल के मोहल्ले में नालियां खुली हुई है जिसे कवर्ड करने सहित स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग कई बार किया गया पर सुनने वाला कोई नहीं है जबकि इसी मार्ग से अधिकारियों व जिम्मेदारों का आना-जाना भी होता है। स्ट्रीट लाइट लगवाने के बोला जाता था तो बिजली का पोल लग जाएगा लेकिन पोल लगे भी वर्ष बीत गया स्ट्रीट लाइट नहीं लगा और दो तीन पहले लगा भी तो 2 मात्र पोल पर ही स्ट्रीट लाइट लगवाया गया वही वार्ड के किसी अन्य जगह से निकलवा कर नगर पंचायत चुनाव पहले विकास कर तेज गति से हो रहा था जो धीमी हो गया खासकर वार्ड नंबर 9 में चुनाव के बाद विकास कार्य पूर्ण रूप ठप हो गया जब की नगर पंचायत कार्यालय भी इसी वार्ड में स्थित है फिर भी जिम्मेदारों द्वारा विकास कार्य के प्रस्ताव को अनदेखी किया जा रहा है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)