google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विकास खण्ड कोन के अंतर्गत आंगनवाड़ी भर्ती में लोगों ने लगाया धांधली का आरोप, किया जाँच की मांग

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। समाज जागरण

सोनभद्र। नवसृजित विकास खंड कोन के अंतर्गत आंगनवाड़ी की भर्ती में स्थानीय लोगों ने भारी पैमाने पर धांधली करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की भर्ती दिनांक 21.03.23 के अनुपालन में स्थानीय प्रतिनिधि व संबंधित विभाग की मिलीभगत से धन के बदौलत आंगनबाड़ी की नियुक्ति में धांधली करते हुए सूची जारी कर दी गई है। जहां भर्ती को लेकर मेरिट लिए आंगनबाड़ी की भर्ती की वाट जोह रहे अभ्यर्थियों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई। जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी भर्ती में पूरी पारदर्शी बरती जाय किन्तु यहाँ उनके आदेशों को दरकिनार करते हुए विना मेरिट लिस्ट के सूची जारी कर दी गई। इससे स्पष्ट साबित होता है कि अभी भी सफेदपोश लोगों का संबंधित विभाग पर कब्जा है। जिसके क्रम में अभ्यर्थी सहित अभिभावको ने आंगनबाड़ी की सूची के साथ मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग किया है ताकि लोगों को वास्तविकता से रूबरू हो सके। जिसके संबंध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभ्यार्थियों के सूची के साथ मेरिट लिस्ट जारी करते हुए समस्त सूची की पुन: जाँच कराकर भर्ती करने की मांग किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)