बिजली विभाग के विरुद्ध कॉलोनी के लोगों ने की पंचायत, पहुँचे किसान नेता सुखवीर खलीफा।
नोएडा – भारत गणराज्य की राजधानी दिल्ली से सटी हाइटेक सिटी नोएडा जिसे ओद्योगिक क्षेत्र मैं एशिया का नंबर वन कहा जाता हैं। जहाँ पर आज भी लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसा ही मामला नोएडा के सेक्टर -115 स्थित डूब क्षेत्र के वेद कॉलोनी का हैं जहाँ सेकड़ों की संख्या मैं परिवार अपने आशियाना बनाकर रह रहे हैं जहाँ सरकार द्वारा उनकी भूमि की रजिस्ट्री तो की गई लेकिन उनकी मूलभूत सुविधाएं बिजली व पानी से बंचित रखा गया हैं। जिससे परेशान कॉलोनी के निवासियों ने बिजली विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया हैं और सेकड़ों की संख्या मैं एकत्रित होकर पंचायत की। जिसमें भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा पहुँचे।और वहाँ के निवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुन समाधान कराने का अस्वासन दिया।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर -115 अंतर्गत आने वाले डूब क्षेत्र के वेद एंकलेब मैं सेकड़ों परिवार अपने खून पसीने की गाडी कमाई से अपने सपनों का आशियाना बनाकर अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। लेकिन जिन लोगों ने अपने मतों का प्रयोग कर स्थानीय सांसद और विधायक चुन सरकार बनाने मैं अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और उसी सरकार ने इन निवासियों को अछूता रख इन्हें इनकी मूलभूत सुविधाएं से बंचित रखा जिसकी मांगों को लेकर यहाँ के सेकड़ों निवासी जिसमें महिलाये और बच्चे भी शामिल थे एकत्रित होकर अखिल भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा की अगुवाई मैं पंचायत की।
कॉलोनी निवासियों का आरोप हैं कि सरकार ने हम किसानों की जमीन अधिकृत की। प्लॉट की रजिस्ट्री की। हम लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यहाँ के स्थानीय सांसद और विधायक को चुन सरकार मैं बनाने मैं अपनी भागीदारी इस आशा के साथ सुनिश्चित की कि सरकार अपने हमारी मूलभूत सुविधाएं देगी लेकिन हम लोगों को वर्तमान सरकार द्वारा बिजली पानी जैसी मुलभुत सुविधाओं से बंचित रखा जा रहा हैं जिसके लिए हम लोगों ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक के समक्ष अपनी समस्याए रखी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ जिसके विरोध मैं आज हम लोगों ने पंचायत रखी हैं।
वही पंचायत मैं पहुँचे अखिल भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बताया कि जब सरकार ने इनके प्लाटों की रजिस्ट्री की। इन्हें अपने सपनों का आशियाना बनाने दिया। इन्हें अपने मतों का प्रयोग करने का अधिकार दिया। तो इन्हें इनकी मूलभूत सुवधाओं जैसे बिजली पानी से बंचित क्यों रखा जा रहा हैं जिसका भारतीय किसान परिषद विरोध करती हैं और सरकार से माँग करती हैं कि यदि इन्हें इनकी बिजली पानी जैसी समस्याओ का समाधान नहीं होता हैं तो अखिल भारतीय किसान परिषद की यह पंचायत आंदोलन का रूप ले लेगी। और यह आंदोलन जब तक चलता रहेगा जब तक कॉलोनी के निवासिओं को बिजली जैसी विकट समस्या से निजात नहीं मिल जाती।



