अजमल हसन दैनिक समाज जागरण बिजनौर
अफजलगढ़। फार्मासिस्ट एसोसिएशन बिजनौर के एवं अटेवा के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ कर्मचारियों बांह पर काली पट्टी बांध कार्य कर विरोध जताया। सीएचसी अफजलगढ़ फार्मेसिस्ट मनोज कुमार ने बताया एक अप्रैल 2005 से राज्य में पुरानी पेंशन खत्म करके नई पेंशन योजना लागू की गई थी। जिसको लेकर आज 1अप्रैल 2023 को काली पट्टी बांध कर काला दिवस के रूप बनाया गया। उन्होंने सरकार से मांग उठाई नई पेंशन योजना को बंद करके पुनः पुरानी पेंशन योजना बहाली करने की मांग उठाई इस मौके पर फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, दिनेश कुमार, पंकज कुमार,सतीष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,ललित कुमार, रीतिका वर्मा, सर्वेंद्र कुमार, कुमारी ममता आदि मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



