google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिछड़ों की राजनीति करने वालों के मुंह पर पुत गया कालिख।*

*
दैनिक समाज जागरण जिला संवाददात्ता अजय कुमार पाण्ड़ेय ,औरंंगाबाद
औरंगाबाद (बिहार) 21अगस्त 2022:- औरंंगाबाद जिले का बहुचर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड में हमारे जिले के यशस्वी एसपी द्वारा मामले.का उद्भेदन कर लिया गया है इस उद्बोधन में उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई जातीय लड़ाई नहीं थी किसी समुदाय की लड़ाई नहीं थी, यह सिर्फ लड़ाई आपसी विद्वेष की थी जिसको कुछ नेताओं द्वारा लगातार जातीय लड़ाई के रूप में तब्दील किया जा रहा था ।
जिले के एसपी ने निष्पक्ष रूप से मामले का जाँच व अनुसंधान कर सभी वर्ग के लोगों को बता दिया है कि जिले में ऐसी कोई बात नहीं थी, यह कोई जाति लड़ाई नहीं थी, इसको सिर्फ अपनी राजनीतिक को पूरी करने के लिए सिर्फ लड़ाई को जातीय रूप दिया जा रहा था। इस लड़ाई में कहीं से किसी राजपूत ब्राह्मण भूमिहार या किसी अन्य जाति से पिछड़ों को कोई लड़ाई नहीं थी। यह सिर्फ आपसी भावनाओं को भड़काने के लिए और अपना राजनीतिक रोटी सेकने के लिए इसे तूल पकड़ाया जा रहा था । लोगों को आज जिला के तेज तरार एसपी द्वारा यह संदेश दे दिया गया है इस कांड का उद्भेदन से आपसी भाईचारा में ही सुकून है शांति है । राजनीतिक भूखे भेड़ियों के बयान बाजी प्रदर्शन यह सारे महज समाज को तोड़ने का काम करते हैं समाज अब जाग चुका है सभी समाज के लोग समझ चुके हैं। कुछ चंद छूट भैया नेता के द्वारा अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए जिले के प्रबुद्ध लोगों को गालियां दी जाती हैं। जिले में सम्मानित व्यक्तियों को गालियां दी जाती हैं, जिले में राजनीतिक लोगों को गालियां दी जाती हैं। एक जाति विशेष को टारगेट करके ,क्योंकि इससे उनका फायदा हो सके जो अभी और आज के समाज में चलने वाला नहीं है । लोग जागरूक हो चुके हैं ,शिक्षित हो चुके हैं ,जाति को लेकर अब अपना राजनीतिक रोटी सेकने वाले लोग सावधान हो जाएं ,अब आज के परिवेश में उनकी यह मनसा चलने वाली नहीं है ,इसके लिए सारे लोग हर जाति हर वर्ग के लोग कुछ लोगों को छोड़कर बहुत ही जोरदार तरीके से लगे हुए हैं इसलिए जिले के लोगों को इन राजनीतिक रोटी सेकने वाले किसी भी समुदाय के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है
उक्त बातें जिला लोजपा प्रवक्ता सुधीर शर्मा नें औरंंगाबाद जिला वासियों के संदेश में कहीं है और आपसी भटकाव को भूलकर शांति व सद्भावना तथा भाईचारे का रास्ता चुनने का अपील किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)