google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना पिपरी पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय किया रवाना

समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में वारण्टी/वांछित व ईनामघोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 30.07.2025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी अभियुक्त 01.बृजेश उर्फ लल्लू कन्नौजिया पुत्र भोला कन्नौजिया निवासी चाचा कालोनी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष संबंधित मु0नं0-3920/2022 अन्तर्गत धारा-143/504/506 भादवि, 02. ओम प्रकाश सोनी उर्फ मन्टू सोनी पुत्र गिरधारी सोनी निवासी ग्राम रारो थाना मेराल जिला गढवा (झारखण्ड) हाल पता झोपड़ी गोरखपुर कालोनी वार्ड नं0- 07 तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0-2679/10 अन्तर्गत धारा-447 भादवि, 03. मुख्तार पुत्र स्व0 असलम उर्फ जमील निवासी वार्ड नं0- 01 मलिन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जिला सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0-210/22 अन्तर्गत धारा-547,380,411 भादवि, 04. लल्लन सोनी पुत्र जयराम सोनी निवासी ग्राम व थाना विश्रामपुर जिला पलामू (झारखण्ड) हाल पता झोपड़ी गोरखपुर कालोनी वार्ड नं0- 07 तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 59 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0-2679/10 अन्तर्गत धारा-447 भादवि को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)