अमलाई। नगर परिषद बकहो के क्षेत्र में स्थित सेवन ओसियन स्कूल में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग100 फलदार एवं छायादार पौधे नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की पार्षद रेखा महेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है और सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनकी सुरक्षा भी करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद रेखा सिंह , पार्षद रेखा राव, पार्षद पूनम द्विवेदी, भाजपा नेता सरोज यादव, भाजपा नेता संतोष द्विवेदी ओमप्रकाश सोनी अभिषेक सिंह एवं विद्यालय के संचालक राकेश सिंह के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



