आगरा। एक तालाब में आठ बच्चे और एक महिला डूब गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 4 बच्चों की मौत हो चुकी है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा थाना खंडोली क्षेत्र के आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे के पास हुआ। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि सभी को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। खेलते- खेलते वे तालाब में डूब गए। दरअसल, खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर और औरैया के रहने वाले सात मजदूर परिवार परिवार के साथ तंबू लगाकर रहते हैं। उनका काम रोजाना आसपास के गावों में जाकर समान बेचना है। आज सुबह पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी और चांदनी नहाने के लिए कूदे।
कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे उनकी आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी और रिया तालाब में उन्हें बचाने के लिए कूद गईं। सभी को तालाब में डूबता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। मरने वाले चार बच्चों की पहचान खुशी, नेहा, अनुराधा और चांदनी के रूप में हुई है। वहीं, महिला की पहचान नगीना के रूप में हुई है।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, थाना प्रभारी खंदौली द्वारा मय पुलिस टीम के पहुंचकर 01 महिला व 08 बच्चियों को तालाब से निकलवाया गया एवं महिला और 4 बच्चियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दौराने उपचार 04 बच्चियों की मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। महिला व शेष 04 बच्चियां सकुशल है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



