समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल व लियों क्लब बिलासपुर कैपिटल के संयुक्त तत्वाधान में रविन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण व वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। 7 अगस्त 2023 को रविन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम शिव टाकीज चौक बिलासपुर स्थित रविन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात नारायण प्लाजा के सामने लिंक रोड बिलासपुर पर वृक्षारोपण किया गया। परमजीत सिंह सलूजा ने बताया कि “सासें हो रहीं कम आओं पेड़ लगाये हम” इस भावना को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्य निरंतर करते रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष आमंत्रण पर आएं रीजन चेयरपर्सन गुलमोहर लायन परमजीत सिंह सलूजा, जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. पी. के. शर्मा, लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के संरक्षक लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव, अध्यक्ष लायन डॉ. आर. के. यादव, लायन उत्तम उपाध्याय, लायन डॉ. लव श्रीवास्तव, लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन डॉ. सुखनंदन साहू की उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



