समाज जागरण
मनोज यादव ब्यूरो अमेठी
वन महोत्सव के अवसर जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन अमेठी में किया गया वृक्षारोपण वन महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी अमेठी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक अमेठी इलामारन जी द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान-2022 के अन्तर्गत निर्माणाधीन कलेट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी ।
वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा
।
पेड़-पौधे मत करो नष्ट, साँस लेने में होगा कष्ट
पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ ।
पेड़ लगाये जीवन बचाए, इस धरती को स्वर्ग बनायेइस धरती को चलो हरा भरा बनाये, आओ मिलकर पेड़ लगाये ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



