विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल और बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने किया पौध रोपण
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकासखंड विकासखंड के हाथी बाजार, भदया, रैसीपुर गांव में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सेवापुरी अदिति सिंह पटेल ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विकसित होने के साथ ही हरित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वहीं दूसरी तरफ विकास के नाम पर तेज गति से पेड़ों की कटाई हो रही है जिसका दुष्परिणाम मानव समेत संपूर्ण जीवन पर पड़ रहा है।पौध रोपण और उनका संरक्षण वर्तमान समय एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।वही खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संपूर्ण विकास क्षेत्र में 96167 पौधों का रोपण किया जाना है।साथ ही हमे सभी पौध रोपण के साथ साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।इस मौके पर प्रमुख रूप से विवेक कुमार सिंह, चंद्रकांत पांडेय, दीपक सिंह, अमर जैन, अमित जायसवाल, प्रभु नारायण पांडे, अमित सिंह, स्वतंत्र पटेल, रामविलास पटेल, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



