वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करी की नीयत से ले जाए जा रहे छह मवेशियों को एक पिकअप वाहन से जब्त किया है। जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-11-GD-1750 बताया गया है।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मो. मोहसिन एवं तस्कर माजिद (पिता—समीरुद्दीन, निवासी—हल्दीखोड़ा, थाना—कोचाधामन को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



