google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यूजीसी बिल में प्रस्तावित संशोधन को लेकर करणी सेना की महत्वपूर्ण बैठक

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला कार्यालय में यूजीसी बिल में प्रस्तावित संशोधन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल के विभिन्न प्रावधानों पर गंभीरता से चर्चा की और इसे स्वर्ण समाज के हितों के प्रतिकूल बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान स्वरूप में यह बिल समाज के अधिकारों और भविष्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसमें आवश्यक संशोधन किया जाना अनिवार्य है।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्त स्वर्ण समाज को एकजुट कर यूजीसी बिल में संशोधन की मांग को प्रभावी और संगठित रूप से उठाया जाएगा। इसी क्रम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आगामी दिनों में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिल के विरोध में अपना पक्ष मजबूती से रखने का निर्णय लिया गया।


बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष रिंकू सिंह, जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला सचिव राज किशोर सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, युवा मोर्चा से हितेश सिंह, बादल सिंह, अभिषेक सिंह, राघवेंद्र दुबे, उपेन्द्र सिंह सहित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि स्वर्ण समाज के हितों की अनदेखी की गई और यूजीसी बिल में आवश्यक संशोधन नहीं किया गया, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)