google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जूनियर नेशनल कबड्डी में चमका करईल का सितारा

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

अंडर-19 कबड्डी में आशुतोष राय ने रचा इतिहास, करीमुद्दीन पुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही हुआ शानदार स्वागत

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के आखिरी छोर पर स्थित सोनवानी गांव निवासी विजेंद्र राय के पुत्र आशुतोष राय उर्फ आशु ने अंडर-19 जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में यूपी टीम को द्वितीय स्थान दिलाने में आशुतोष राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जूनियर नेशनल कबड्डी खेलकर लौटने पर जैसे ही आशुतोष राय लखनऊ छपरा एक्सप्रेस से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां पहले से मौजूद परिजन, ग्रामीण और खेल प्रेमियों ने प्रमुख समाजसेवी धिरेन्द्र राय के नेतृत्व में फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। स्टेशन से लेकर सोनवानी गांव तक उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। करीमुद्दीन पुर रेलवे स्टेशन से इस नौजवान का काफिला मां कष्टहरणी धाम पर पहुंचा।वहां दर्शन पूजन कर काफिला सोनवानी के लिए प्रस्थान किया।मां कष्टहरणी धाम में दर्शन पूजन का कार्य महेश्वर पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न कराया गया। महेश्वर पाण्डेय ने मां की चुनरी भेंट की‌।

अपने पैतृक गांव सोनवानी पहुंचने पर उपस्थित ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी का अभिनंदन किया।

ग्रामीणों और उपस्थित शुभचिंतकों ने आशुतोष की इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। उपस्थित लोगों का कहना है कि आशुतोष राय ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और अपने लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। जिससे गांव के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

आशुतोष राय के पिता विजेंद्र राय ने बेटे की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। वहीं क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आशुतोष भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

जूनियर नेशनल कबड्डी में उत्तर प्रदेश टीम को उपविजेता बनाने वाले आशुतोष राय की यह सफलता सोनवानी गांव ही नहीं, बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के लिए निश्चित रूप से गौरव की बात है।
इस अवसर पर अश्वनी राय,पिंटू राय, जगनिवास राय, दिव्यांशु पटेल, संतोष मास्टर,जय प्रकाश पूर्व प्रधान,लाल जी यादव,भोला राय, विजेन्द्र राय,बेद प्रकाश राय,बम बम सिंह,मोनू राय,सोनू गुप्ता, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)