आगरा। 13 दिन पहले महिला से लूटी चेन के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आपको बता दें थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था, मुखबिर की सूचना पर आरोपी रहीश को पुलिस ने खासपुर चौराहे के पास घेरा। रहीश ने पुलिस पर फायरिंग की। मुठभेड़ में रहीश के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रहीश के पास से अवैध तमंचा, खोखे, कारतूस, चेन बरामद की गई है। वह मथुरा का रहने वाला है। थाना न्यू आगरा पुलिस और सिटी एसओजी की जॉइंट कार्रवाई रही। पूछताछ में बताया कि वो हर लूट के लिए बाइक बदलता था। बाइक बनाने के लिए वो कबाड़ी से पार्ट्स खरीदता था। उन्हें असेंबल करता था। पहले भी जेल जा चुका है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



