google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस ने दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 17 सितंबर 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र से दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने दो कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एस आई कामिनी कुमारी एवम सशस्त्र बल ने थाना क्षेत्र के महदुआ टोला बारा पटना गांव निवासी सन्मतिया देवी उर्फ भानमतिया देवी उर्फ सविता देवी पति मोहराई राम को उसके घर से गिरफ्तार किया।वहीं ए एस आई संजीत पासवान एवम पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मझियावाँ टोला निवासी राजेंद्र भुइयां पिता स्व हरी भुइयां को उसके घर से गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनो पर कोर्ट से कुर्की वारंट जारी था गिरफ्तारी के डर से दोनो फरार चल रहे थे।गुप्त सूचना पर दोनो को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)