दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 23 सितंबर 2024 नबीनगर थाना पुलिस ने पूर्व के शराब के मामले मे फरार चल रहे एक शराब तस्कर सहित एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा द्वारा बताया गया कि शराब तस्करी के मामले मे नबीनगर थाना कांड संख्या 291 / 22 दिनांक 15 /8 /22 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी परमेंद्र रजवार पिता अवधेश रजवार को गुप्त सूचना के आधार पर तेतरिया गांव स्थित दुर्गा मंडप के समीप से गिरफ्तार किया गया।यह कारवाई एस आई संजय कुमार एवम सशस्त्र बल द्वारा किया गया।वही एस आई देव कुमार एवम सशस्त्र बल ने थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव से नशे की हालत में रमेश सिंह पिता विश्वनाथ सिंह ग्राम चंद्रगढ़ थाना नबीनगर को गिरफ्तार किये।थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच मे शराब पीने की पुष्टि के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



