google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हत्या के आठ आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

समाज जागरण
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव के युवक की हत्या के मामले में नामजद आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल लाठी-डंडा भी बरामद किया है। गांव में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
खंडासा पुलिस ने मृतक संदीप कुमार के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर चार महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी व हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को आठ नामजद आरोपियों गांव निवासी मनोज कुमार, विदेशी राम, दीपक, नीरज, राजेश, नरेना पत्नी छंगू प्रसाद, क्रांती पत्नी मनोज कुमार और अमरजीत निवासी पाराखानी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त मनोज हिस्ट्रीशीटर है। वह गांव का प्रधान भी रह चुका है।
मृतक का परिवार गंवई राजनीति में गांव के दूसरे पक्ष से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। । मृतक पक्ष के लोग कैटरिंग का काम करते हैं जबकि आरोपी पक्ष के लोग टेंट हाउस का। तीन साल पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक की पत्नी आशा का आरोप है कि पांच फरवरी को मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ अभद्रता की। वह मुख्यमंत्री से मिलकर आप बीती बताएंगी।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)