google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना रबूपुरा पुलिस व गौ तस्कर/25 हजार रूपये के इनामी के बीच हुयी पुलिस मुठभेड –

संदीप गर्ग / नोएडा : थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा कार्गाे टी पाइन्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रूका बल्कि मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस पार्टी द्वारा उक्त मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान संजू पुत्र रुक्का उर्फ लुक्का निवासी शेखपुर थाना चांदहट जिला पलवल हरियाणा उम्र 32 वर्ष के रूप में हुयी है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ) एवं 01 जिन्दा कारतूस तथा एक चोरी की मो0सा0 बिना नंबर प्लेट बरामद की गयी हैं। अभियुक्त से गहन पूछताछ करने के उपरान्त ज्ञात हुआ कि अभियुक्त संजू उपरोक्त थाना रबूपुरा पर धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम , धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट ,धारा 305(ं), 331(4),317 (5),303(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित है। अभियुक्त का बहुत पुराना प्रतीक इतिहास है कई संगीन मुकदमे अभियुक्त के ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्र में पहली पंजीकृत है पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे के कार्रवाई शुरू कर दी है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)