google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र मैं चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

आगरा। शहर में आए दिन अतिक्रमण होने की शिकायतें पुलिस कमिश्नर को मिल थी जिसको लेकर पुलिस कमिश्नर में आगरा शहर के सभी थाना अध्यक्षों को आदेश पारित किया कि अपने अपने क्षेत्र के बाजारों के दुकानदारों के आसपास लगे अतिक्रमण को हटाया जाए तथा चालान भी किया जाए जिसको देखते हुए थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बाजार जगदीशपुरा में पुलिस द्वारा दुकानों के आसपास लगे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कुछ चालान भी किए गए वही कुछ दुकानदारों को समझ कर छोड़ दिया गया आगरा शहर के प्रमुख बाजारों में से जगदीशपुरा बाजार भी आता है जो की अतिक्रमण की चपेट में था लेकिन थाना पुलिस द्वारा कमिश्नर साहब के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण वाले बाजार जगदीशपुरा में से अतिक्रमण हटाए गया।

कई बार कमिश्नर साहब को आगरा शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण होने की सूचना मिल रही थी को देखते हुए आगरा के सभी थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गए कि शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त अपने थाना क्षेत्र के बाजारों को किया जाए पुलिस कमिश्नर की अच्छी पहल इसको माना जा रहा है सभी धुन के आसपास बसे बाजारो को अतिक्रमण मुक्त करने में थाना पुलिस का पूरा सहयोग रहा वही अतिक्रमण कार्यों में बाजारों में काफी अतिक्रमण फैला रखा था जिसके चलते बाजारों में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी जिसको देखते हुए पुलिस कमिश्नर में सभी थाना प्रभारी को अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए आदेश आने के बाद थाना पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अपने थाना क्षेत्र मैं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान भी चलाया।

चेकिंग अभियान चलाते हुए कई दुकानदारों के पुलिस द्वारा चालान भी किए गए वहीं कई दुकानदारों को पुलिस द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान में मुख्य रूप से थाना जगदीशपुरा डिविजन चौकी प्रभारी विपिन कुमार सिरोही आनंद प्रताप सिरोही आकांक्षा शर्मा सर्वेश सिंह नागेंद्र सिंह आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)