google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरामशीन पर डांस करता दिखाई दिया नाग- नागिन का जोड़ा जिसे देखने के लिए राहगीरों की लगी लम्बी भीड़

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

शेरकोट जनपद बिजनौर के शेरकोट में भनौटी रोड स्थित एक आरा मशीन पर अजीब नजारा देखने को मिला। यहां एक सांप का जोड़ा खेलता-कूदता दिखाई दिया। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर सांप के जोड़े की गतिविधियों को देखते रहे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो भी बनाए। भीड़ के जमा होने के बावजूद सांप का जोड़ा अपनी जगह से नहीं हिला। स्थानीय लोगों ने भी इस दृश्य का आनंद लिया। कुछ समय बाद सांप का जोड़ा आरा मशीन में रखी लकड़ियों के बीच चला गया। इससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में घबराहट फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाग-नागिन का जोड़ा था। घंटों तक यह जोड़ा आरा मशीन पर अपनी गतिविधियां करता रहा। जिसका राहगीरों एवं आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूरों ने आंनद लिया, और मजदूरों को डर सता रहा है की नाग नागिन का जोड़ा उनके काट ना ले फिलहाल नाग नागिन के जोड़े की डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)