फुल्लीडुमर थाना की पुलिस दीपावली के रात्रि शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जुर्माना हेतु भेजा

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह,फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर थाना की पुलिस सोमवार दीपावली के रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे तेलिया गाँव के दो शराबी को गिरफ्तार किया है |फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शराबी तेलिया गांव निवासी विपिन सिंह एवं शंकर सिंह हैं| गिरफ्तार दोनों व्यक्ति की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कि गयी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है| वही दोनों शराबी की गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष आलोक कुमार, एएसआई बलबीर विलक्षण, एएसआई रामसेवक महतो एवं सैप जवानों की मदद से की गई| वहीं दोनों व्यक्ति की फूलीडूमर अस्पताल में कोविड-जांच के बाद मंगलवार को जुर्माना हेतु बांका कोट भेज दिया गया है|