google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दीपावली को लेकर वैष्णवी दुर्गा मंदिर माताथान फुल्लीडुमर में मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने 31 सौ घी के दीए जलाए

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के प्रकृति की गोद में स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर माताथान फुल्लीडुमर में सोमवार को मंदिर विकास समिति के सदस्यों द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर 31 सौ घी के दीए जलाए |आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अजय कुमार साह, सचिव अनिल यादव ,सक्रिय सदस्य अमित कुमार सिंह, विक्की सिंह, गुलशन कुमार, आलोक कुमार उर्फ गुड्डू कुमार,सोनू कुमार, उपेंद्र मांझी, अरुण साह, शंकर मंडल ,अमर कुमार, विकास कुमार तांती ,राहुल कुमार, विक्रम कुमार सहित दर्जनों युवाओं द्वारा मंदिर के गर्भ गृह एवं मंदिर प्रांगण में 31 सौ दीप जलाकर मंदिर को दीपों के प्रकाश से जगमग कर दिया |वहीं रंगोली के आकार में आकर्षक ढंग से दीपों को सजाया गया जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा वहीं युवाओं द्वारा पास के ही स्थित बजरंगबली मंदिर एवं माता मंदिर में भी ग्यारह सौ दीपक जलाए गए, एवं मां से सबों के जीवन में खुशहाली की कामना की|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)