google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस-पीएसी की कांबिंग, ग्रामीणों को किया जागरूक

समाज जागरण
मीरजापुर/हलिया। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हलिया थाना क्षेत्र के सगरा, कुशियरा व मतवार गांव के जंगलों में रविवार को पुलिस व पीएसी जवानों ने संयुक्त रूप से कांबिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसआई रमाशंकर ने किया।

कांबिंग के दौरान एसआई ने ग्रामीणों व चरवाहों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जंगल में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों को अपना व थानाध्यक्ष हलिया का सीयूजी नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि पुलिस आपकी मित्र है, किसी भी भय के बिना अपनी बात पुलिस तक पहुँचाएं और सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनी रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)