समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के निरखपुर टोला गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक पाली किंजर मुख्य सड़क से एक ही बाइक पर सवार होकर गुजर रहे पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गयी जबकि पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निरखपुर टोला गांव के पास पाली किंजर मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान ट्रक सड़क पर गिरे एक युवक को कुचल दिया। जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वही दूसरा बाइक सवार व्यक्ति सड़क पड़ गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे देख ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान पालिगंज थाना क्षेत्र के मसौढ़ी गांव निवासी सतेन्द्र वर्मा के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुआ। जबकि घायल की पहचान मृतक नीतीश के पिता सह मसौढ़ी गांव निवासी सतेन्द्र वर्मा के रूप में हुआ। घायल को इलाज के लिए पालीगंज अस्पताल भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने घायल की गम्भीर स्थिति को देख प्राथमिक इलाज के बाद पटना पीएमसीएच भेज दिया। वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पाली किंजर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क से जाम हटवाई तथा यातायात की शुरुआत कराया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
वही घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक नीतीश अपने पिता सतेन्द्र वर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर पालीगंज से घर लौट रहा था। वह एक भाई तथा एक बहन था। भाई को गुजर जाने से घर का चिराग बुझ गया। इस घटना के बाद आसपास का माहौल गमगीन हो गया है। गांव में भी मातम छाया हुआ है।



