दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 जुलाई 2024 नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना परिसर में बुलाकर तीन लोगों का गुंडा परेड कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आज माली थाना परिसर में थाना क्षेत्र के लोकनाथ बैरवाँ निवासी अरविंद पांडेय पिता स्वर्गीय राजू पांडेय, बभंडी गांव निवासी मनोज चौधरी पिता स्वर्गीय लखन चौधरी और सोरी गांव निवासी उपेन्द्र पासवान पिता व्यास राम को नोटिस देकर थाना परिसर मे बुलाकर पूछ ताछ किया और गुंडा परेड किया गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि परेड का उद्देश्य निर्दोष लोगों को गुंडा रजिस्टर से नाम हटाना है ताकि वे अच्छे से जीवनयापन कर सके।सभी पर अच्छी तरह से नजर रखी जायेगी जिसका आचरण सही होगा उसका गुंडा रजिस्टर से नाम हटाया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



