google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेरठ पुलिस की मुठभेड़ में लूट की वारदात का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आभूषण और नकदी बरामद

दैनिक समाज जागरण मेरठ ब्यूरो

मेरठ। जिले में लूट की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो बदमाश घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 304 ग्राम पीली धातु के आभूषण, 50,000 रुपये नकद, दो दोपहिया वाहन और दो अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए बदमाश हाल ही में हुई लूट की घटना में शामिल थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। तीसरे अभियुक्त को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से लूटकांड का सफल अनावरण हो सका है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)