google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की 82 की कार्रवाई

पिनाहट। थाना पिनाहट में एक साल पूर्व दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पिनाहट पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा कर 82 की कार्रवाई करते हुए कराई मुनादी। जानकारी के अनुसार करीब 1 साल पूर्व थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत नगला दलेल में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले थे। जिसमें थाना पिनाहट पर मुकदमा अपराध संख्या 121/2023 आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 323, 325, 326, 452, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें प्रेम सिंह पुत्र दीवान सिंह व ममता देवी पत्नी कुंदन सिंह निवासी ग्राम नगला दलेल थाना पिनाहट भी मुकदमे में वांछित थे।पिछले कई महीनो से फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश पर भी हाजिर नहीं हुए। जिस पर न्यायालय गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। सोमवार को पिनाहट पुलिस मुकदमे में फरार चल रहे प्रेम सिंह व ममता देवी के खिलाफ धारा 82 के तहत फरारी की कार्रवाई करने के लिए गांव पहुंची। गांव में मडुंडी बजाकर मुनादी की। मुनादी कर घर पर नोटिस चस्पा करते हुए 82 की कार्रवाई की गई है।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)