आगरा/पिनाहट। ब्लाक की ग्राम पंचायत उमरैठा के उप गांव भराय व ग्राम पंचायत उदयपुर खालसा के उप गांव मिताइली की गलियों में भरी कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमरैठा भराय की गलियों में कीचड़ व दलदल भरा हुआ है।वही विद्यालय के मार्ग में गहरा दलदल बना हुआ है। मिताइली गांव की गलियों में नाली व खरंजों का निर्माण न होने के कारण कीचड़ व दलदल बना हुआ है। इन दोनों गांव के ग्रामीणों का आरोप है। कि कई बार ग्राम प्रधानों से कहने के बाद भी खरंजों का व नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे बरसात के दिनों में आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना तो करना पड़ ही रहा है। साथ ही घरों के बाहर भरे कीचड़ से पनप रहे मच्छरों से बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



