वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
सड़क सुरक्षा को लेकर किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित आम जनता को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया था। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), यातायात थानाध्यक्ष एवं सभी थानाध्यक्षों को उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया था।
इसी क्रम में 11 अप्रैल 2026 को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार सिंह द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते पाए जाने पर एक पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) एवं एक महिला सिपाही का चालान काटा गया। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून सबके लिए समान है।
किशनगंज पुलिस ने आम नागरिकों, पुलिसकर्मियों, मीडिया कर्मियों एवं सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और सभी यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा।
सड़क सुरक्षा संदेश: “सिर की रक्षा करें, हेलमेट जरूर पहनें।”
“हेलमेट नहीं पहना, तो खतरा है गहरा।”
“सुरक्षा का पहला कदम, हेलमेट हर दम।”
“दुर्घटना से देर भली, हेलमेट पहनना है जरूरी।”
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



