google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माँ जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीज लाभान्वित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
13 अप्रैल (आससे)। उत्तर बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “माँ जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा” के अंतर्गत रविवार को किशनगंज के मोतीबाग स्थित काली मंदिर परिसर में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। आयोजन में संघ के जिला सह संघचालक अमर चंद्र यादव, जिला सह-कार्यवाह संजय कृष्ण, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय सिंह सहित दिलीप यादव, कैलाश झा, अमित जायसवाल, शंकर प्रसाद साह, संतोष जी, नगर संघचालक विजय जी एवं सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य नागेंद्र तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।


उल्लेखनीय है कि “माँ जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा” के तहत 11 और 12 अप्रैल 2026 को मिथिला क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों में व्यापक स्तर पर चिकित्सा शिविरों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज सहित कई जिलों में सैकड़ों स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।


किशनगंज जिले में इस दौरान कुल 13 स्थानों पर शिविर आयोजित हुए, जिनमें मोतीबाग काली मंदिर परिसर का शिविर प्रमुख रहा। शिविर के सफल संचालन के लिए पूर्व से ही दवाइयों एवं आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई थी।
अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी और सराहनीय कदम बताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)