google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गड्ढों में तब्दील सड़क,लोगों का सफर बना जोखिम भरा

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा: प्रखंड क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से सरैया पारनदी तक जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि जहां वाहनों का चलना दूभर हो गया है, वहीं पैदल राहगीरों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, जिसके जरिए लोग प्रखंड मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, बाजार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति ने इस रास्ते को जोखिम भरा बना दिया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक किसी भी तरह का मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। सड़क पर बने गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय तो मूलभूत सुविधाओं—बिजली, पानी और सड़क—का वादा करते हैं, लेकिन बाद में इन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि कब इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर सड़क की मरम्मत कराते हैं और लोगों को राहत प्रदान करते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)