उपभोक्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के कासिमचक गांव के पास स्थापित बिधुत ग्रिड से दो उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति की शुरुआत सोमवार को कर दी गयी है। जिससे क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के बीच खुशी की माहौल दिखाई पड़ने लगी है। ज्ञात हो कि क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड के द्वारा लगातार कार्य कराई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को दुल्हिन बाजार के कासिम चक गांव स्थित बिधुत ग्रिड से दो शक्ति उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति की शुरुआत कर दी गयी। जिसका उद्घाटन बिहटा के कार्यपालक बिधुत अभियंता अभय रंजन व अन्य पदाधिकारियों ने पूजा पाठ कर विधिवत रूप से किया। इस दौरान बृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलित रखने का संदेश दिया गया।
मौके पर कार्यपालक अभियंता अभय रंजन ने बताया कि ग्रिड उपकेंद्र से दुल्हिन बाजार के लाला भदसारा गांव स्थित बिधुत शक्ति केंद्र को बिजली आपूर्ति की शुरुआत की गई है जिससे पालीगंज नगर पंचायत, मधमा मखमिलपुर, लालगंज सेहड़ा, बालीपाकड़, अछुआ, रानीपुर कुरकुरी, सडसी पिपरदहा, मसौढ़ा व कल्याणपुर पैपुरा पंचायत को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। जबकि दूसरा कनपा स्थित बिधुत शक्ति उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की शुरुआत भी इसी ग्रिड से की गई है। जिससे सैदाबाद कनपा, हैबसपुर, गोना, बजीरपुर, काब, बेनी बिगहा, पतुत, राजीपुर, बाघाकोल, धाना निसरपुरा तथा बाराह पंचायत गुणवतापर्ण निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। इस प्रकार की दोनो शक्ति उपकेंद्रों को नए ग्रिड से जोड़ने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है। वही लोगो को आशा है कि गर्मी के मौसम में भी उन्हें निर्बाध बिजली मिलती रहेगी।
मौके पर बिजली बिभाग के बिहटा कार्यपालक अभियंता अभय रंजन, सहायक बिधुत अभियंता, सोनू कुमार, बिपिन बिहारी लाल, कनीय अभियंता बालेश्वर प्रसाद, मुकेश कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, अरुण कुमार राय, दशरथ बैठा सहित अन्य बिजली पदाधीकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



