google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में 25 फरवरी को अमित शाह के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को प्रस्तावित किशनगंज दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा, यातायात तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री 25 फरवरी को शाम करीब 4:00 बजे हवाई अड्डा पहुंचेंगे। आगमन के बाद वे जिला परिषद सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसके उपरांत वे एमजीएम कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 फरवरी की सुबह वे हवाई अड्डा पहुंचकर प्रस्थान करेंगे।


दौरे के दौरान गृह मंत्री जिले के वरीय अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिकन नेक कॉरिडोर (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।


सोमवार को प्रस्तावित स्थलों-हवाई अड्डा, जिला परिषद कार्यालय एवं एमजीएम कॉलेज का वरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अनुमंडल दंडाधिकारी अनिकेत कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा आमजन की सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।


वहीं, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)