google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

योग करें निरोग रहे, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग जब दिवस के अवसर पर आज सुद्धिपुर स्थित आशा यस ए-वन फाउंडेशन और जय हिंद योग सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।
आशा यस ए-वन फाउंडेशन की संस्थापिका आशा यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक करना है। योग एक ऐसी जीवनशैली है जो तनावपूर्ण आधुनिक जीवन में संतुलन और शांति स्थापित करने में सहायक है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, रक्त संचार बेहतर होता है तथा तनाव और चिंता में राहत मिलती है।
जय हिंद योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास केंद्र के संस्थापक आचार्य नरेंद्र यादव ने बताया कि वे बच्चों और बुजुर्गों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान दक्ष पाल ने चक्रासन, मयूरासन, पुष्ट आसन सहित विभिन्न उन्नत योगासनों का प्रदर्शन कर लोगों को उनके लाभों की जानकारी दी।
इस अवसर पर कमलेश मौर्य, रेखा सिंह, मोहम्मद सलीम, शेख बाबू, अंकित, वृंदा नारायण, अक्षत यादव, मीना देवी आदित्य यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)