google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल का सीएम ने किया निरीक्षण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवापुरी के बनौली गांव में होने वाली जनसभा स्थल का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से 9:40 पर पहुंचे जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने गर्म  जोशी से उनका स्वागत किया । मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर पंडाल को देखा और बन रहे हेलीपैड को भी देखा तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा में दिव्यांग जनों के आने के लिए अलग से सड़क बनाई जाए जिससे उनको सभा स्थल पर आने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

सभा स्थल पर पेयजल की प्राप्त व्यवस्था किया जाए प्रधानमंत्री जनसभा के दौरान कुछ दिव्यांगजनों से मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री 9:56 पर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सेव पुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल सैयद राजा विधायक सुशील सिंह पिंडरा विधायक अवधेश सिंह देवेंद्र प्रताप सिंह, सुजीत सिंह डॉक्टर, अजय सिंह मुन्ना, प्रवीण सिंह गौतम,अरविंद पटेल, आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)