google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*प्रधान मंत्री के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम अंतर्गत नबीनगर भाजपा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 9 जुलाई 2023 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का नौ साल पूरे होने पर नबीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत नबीनगर के विभिन्न बूथों पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया।नबीनगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पीपरा पंचायत के बूथ संख्या 256 और 257 के बेलवा, कर्मा,मखफुमपुर और सूर्यन बीघा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर लोगो से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यों और उपलब्धियों को बताया गया ।कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बताया कि जनधन खाता,किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, अन्न योजना,स्वयं सहायता समुह, स्वच्छता योजना,से भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।साथ ही कार्यकर्ताओं ने बिहार मे चल रहे सड़क परियोजना,रेल परियोजना,एवम अन्य विकास कार्यों मे केंद्र की भागीदारी की उपलब्धियों को भी जन जन तक पहुंचाने का काम किया।महा जनसंपर्क अभियान मे विजय सिंह,सत्यदेव सिंह,कुंदन कुमार,संजीव कुमार एवम अन्य कार्यकर्ता साथ रहे।
वहीं तोल पंचायत के बारा गांव और बारा बीघा पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जन संपर्क अभियान चलाया।इस दौरान प्रमोद सिंह,वीरेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह, बीगन सिंह एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)