google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखंड मुख्यालय नबीनगर मे सेवा निवृत्ति पर विदाई सह अभिनंदन समारोह का किया गया अयोजन*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 1 जुलाई 2023 आज प्रखंड मुख्यालय नबीनगर में पंचायत सचिव श्यामदेव मेहता को प्रखंड मुख्यालय पर सेवा निवृत्त के अवसर पर बिदाई किया गया साथ में टेक्निकल सहायक राजू कुमार का स्थानांतरण बारुण ब्लॉक में कर दिया गया उनका भी विदाई प्रखंड कार्यालय के द्वारा समारोह पूर्वक किया गया।
विदाई सह अभिनंदन समारोह की
अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने किया तथा मंच का संचालन शिक्षक धनंजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी पंकज कुमार ने
श्याम देव मेहता को अंग वस्त्र
और बुके देकर सम्मानित किया। अंचल अधिकारी आलोक कुमार ने राजू कुमार को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार ने दोनो को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचल अधिकारी ने कहा कि श्याम देव मेहता इस प्रखंड मे 3 वर्ष ईमानदारी से काम किए है।पंकज कुमार ने बताया कि श्याम देव मेहता समय पर कार्य का निष्पादन किया करते थे इनका कमी हमलोग को बहुत खलेगी। कार्यकर्म में कंकेर पंचायत के पूर्व उप प्रमुख लव कुमार सिंह,रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भंटा सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप पासवान पंचायत सचिव बटेश्वर राम, केश्वर राम,शिवपूजन ,सतेंद्र सिंह,लेखापाल पंकज कुमार, रेणु कुमारी,शिक्षक संजीव कुमार सिंह,कार्यपालक मुना कुमार, जेई प्रिंस कुमार, ज्ञान रंजन,अमित कुमार,मनीष कुमार,नाजिर धीरेंद्र कुमार,रणधीर कुमार ,रणजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)