समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू (झारखंड) 28 जुलाई 2025 प्रखण्ड के प्रखण्ड सभागार में माहत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत मनरेगा से संचालित योजनाओं का प्रखण्ड स्तरीय प्रखण्ड के सभी पंचायतो का मनरेगा संचालित योजनाओं का सुनवाई मनरेगा लोकपाल ने प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी की अध्यक्षता में किया। जिसमें पलामू लोकपाल एव सोशल ऑडिट टीम के द्वारा एक जुरी मेंबर की गठन कर जनसुनवाई का कार्य किया।
जिसमें जूरी मेंबर के रूप मे प्रखण्ड प्रमुख, रेशम कुमारी,जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान को चयन किया गया।पलामू जिला लोकपाल एव सोशल ऑडिट के टीम के द्वारा जूरी मेंबर की समक्ष प्रखंड क्षेत्र में सभी पंचायत में मनरेगा से संचालित योजना कूप,डोभा, आम बागवानी, जॉब कार्ड इत्यादि बिकास कार्यो का वित्तीय वर्ष 2023 -2024का सामाजिक अंकेक्षण टीमों के द्वारा पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण दौरान योजनओ से संबंधित सभी 70शिकायतों प्रस्तुत किया सभी दस्तावेज बारी-बारी से जांच किया जांचों उपरांत सोशल ऑडिट टीम ने उक्त दस्तावेज में एम आर, एमबी,से संबंधित एव अन्य कई छोटी-बड़ीअनियमिता को उजागर किया।

जिसमें बिशनपुर पंचायत में बिरसा हरित क्रांति के तहत आम बगवानी योजना में बगैर पौधा लगाए राशि की निकासी कर ली गई थी वहीं मनरेगा लोकपाल एवं जूरी मेंबर ने कड़ी हिदायत देते हुए पुनः पौधे लगाने का निर्देश दिया जूरी मेंबर के द्वारा उक्त योजना में फाइन किया गया।वही मनरेगा लोकपाल ने सभी कर्मियों को कड़ी हिदायत देते हुए सुधारात्मक निर्देश दिया,
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



