
*समाज जागरण रंजीत तिवारी*
रामेश्वर वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के वाराणसी- भदोही मार्ग पर जलालपुर झबरा पानी टंकी के समीप संचालित शांति क्लिनिक अस्पताल पर गुरुवार देर शाम प्रसव के दौरान जच्चा- बच्चा के मौत के बाद उपस्थित मृतका के परिजनों ने हंगामा दिया।साथ ही मृतका के शव को वाराणसी भदोही मार्ग पर रखकर चक्का जाम करने का प्रयास किया।घटना की सूचना मिलने पर एडीसीपी टी. सरवरन एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव जंसा थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा- बुझाकर मामला शांत कराया।
बताया जाता है कि कपसेठी थाना के धवकलगंज (दादूपुर) गांव निवासी सोनी जायसवाल पत्नी अमित जायसवाल प्रसव पीड़ा से परेशान थी।परिजन उसे कपसेठी थाना के कुरु गांव स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये।जहां से डॉक्टरो ने उसे उक्त अस्पताल में रेफर कर दिया जहां प्रसव के दौरान जच्चा -बच्चा की मौत हो गयी। जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरो ने महिला को साइ नर्सिंग होम गोराई के लिए रेफर कर दिया जहां पहुंचते ही डॉक्टरो ने जच्चा सहित बच्चा को मृत घोषित कर दिया।घटना जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में पहुचे ग्रामीणों ने अस्पताल पर पथराव कर दिया।वही डॉक्टर एवं स्टाफ मौका पाकर ताला बंद कर मौके से फरार हो गये। वही गुस्साये परिजनों ने वाराणसी -भदोही मार्ग पर शव रख कर जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराते हुए जच्चा बच्चा के शव को कब्जे में लिया। वही परिजन डॉक्टर के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे थाना अध्यक्ष जंसा वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर परिजनों द्वारा नहीं मिली है तहरीर मिलने पर अस्पताल संचालक एवं डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। घटना से वाराणसी- भदोही मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा मौके पर जंसा,कपसेठी, राजातालाब, मिर्जामुराद ,लोहता ,बड़ागांव पुलिस के साथ पीएसी बल मौके पर मौजूद रही ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



