


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बुधवार को नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए जन सुराज के प्रत्याशी अर्चना चंद्र यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ मौजूद थीं। प्रशांत किशोर के नबीनगर क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ‘प्रशांत किशोर जिंदाबाद’ और ‘अर्चना यादव जिंदाबाद’ के नारे लगे। बड़ी संख्या में समर्थकों ने प्रशांत किशोर का स्वागत फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ किया।प्रशांत किशोर के रोड शो में उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया है कि लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। जन सुराज के अभियान में लोगों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। इस बीच प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा ,रोजगार और स्वास्थ्य और बिहार बदलाव के लिए स्कूल बैग बस्ता छाप पर बटन दबाइए और जन सूराज की विजयी बनाइए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



